ताज़ा ख़बरें

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का 12 वर्ष का कार्यकाल देश में बना इतिहास, विश्व में भारत की बनी साख।

खास खबर

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का 12 वर्ष का कार्यकाल देश में बना इतिहास, विश्व में भारत की बनी साख।

आगामी दिनों में प्रधानमंत्री के 12 वर्ष सफलतम पूर्ण होने के कार्यक्रमों को लेकर आयोजित हुई जिला बैठक।

खंडवा। 2014 के पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में देश की सड़कों की क्या हालत थी यह सब जनता जानती है। राशन और गैस की टंकी लेने के लिए लंबी-लंबी लाइने कांग्रेस के राज में हमने देखी है। ए से लेकर जेड तक के भ्रष्टाचार के कारनामे कांग्रेस काल के हमने देखे हैं। 2014 जब से केंद्र में भाजपा की सरकार और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाला है उस दिन से आज तक हम देखें तो आधुनिक युग का निर्माण भारत में हो चुका है। विश्व में भारत की साख बनी है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे देश में शहर से लेकर नगर और गांव तक सड़कों का जाल बीछ चुका है, 2 लाइन से 8 लाइन तक की सड़के आधुनिक किस्म की बनी है, जहां से लोग शानदार तरीके से अपना आवागमन कर रहे हैं, रेलवे स्टेशन और रेलवे की सुविधाओं का भंडार हमारे सामने है, सैकड़ो नवीन हवाई पट्टीयों का निर्माण मोदी जी की उपलब्धि है। प्रधानमंत्री मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा संगठन पूरे प्रदेश में 5 जून से 21 जून तक कई कार्यक्रम करने जा रहा है जिसको लेकर जिला मुख्यालय खंडवा में भाजपा कार्यालय में संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के मुख्य आथित्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में बेठक आयोजित की गई, एवं कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष एव निमाड़ संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक नई पहचान विकास कार्यों के माध्यम से दिलाई है, सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के साथ मोदी है तो मुमकिन है के तहत पूरे देश में आधुनिक सड़कों का निर्माण,
हवाई पट्टीयो का निर्माण, रेलवे की दशा और दिशा को बदलने का कार्य के साथ आज लगभग 70 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क अनाज, करोड़ों लोगों को पक्के मकान एवं आर्थिक कारणो से अपनी बीमारी का इलाज नहीं करने वाले परिवारों के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने अद्भुत आयुष्मान योजना के माध्यम से पूरे देश के बड़े से बड़े अस्पताल में ₹5 लाख तक का मरीज का इलाज निशुल्क करवाया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ युवाओं को रोजगार देने के लिए आयाम हमने हासिल किए हैं। किसानो के उत्थान के लिए कई योजना चल रही हें। इन सभी बातों को लेकर हमें जनता के बीच जाना है, शर्मा ने कहा कि प्रदेश संगठन ने जो कार्यक्रम बनाये है उसे हम सब ने मिलकर सफल बनाना है। अपने उद्बोधन में श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता 43 डिग्री सेल्सियस में भी पार्टी के कार्यों के लिए बैठक कर पार्टी की की चिंता करता हे, वही कांग्रेस का कार्यकर्ता ऐसी ओर कूलर में केबिन में बैठ कर बातें करते हे। इसलिए हमारी पार्टी में पार्टी का कार्यकर्ता देवतुल्य कहलाता हे। प्रधानमंत्री के 12 साल विश्वास के विकाश के जनकल्याण के विषय को लेकर आयोजित बैठक में श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओ की टोली को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य की जानकारी प्रदान की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडेलवाल के निर्देश के अनुसार 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 5 जून से 21 जून तक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 8 जून को विशेष जनसंपर्क अभियान,11 12 जून को मीडिया संवाद,12 से 18 जून को जनकल्याण शिविर मोदी सरकार की उपलब्धियां एवं प्रदर्शनी, 15 जून से 18 जून तक अलग-अलग बैठके, 19 व 20 जून को प्राकृतिक खेती कार्यक्रम एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित है हमें सभी कार्यक्रमों को मिल जुलकर सफल बनाना है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर बैठक को खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने संबोधित किया और कहा कि आप जैसे कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी आज इस मुकाम पे हे। मोदी जी के 12 वर्ष के कार्यकाल को हमें जन-जन तक पहुंचना है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने भी अपना अध्यक्षीय संबोधन दिया बैठक को खंडवा विधायक कंचन तनवे,विधायक नारायण पटेल विधायक छाया मोरे ,महापौर अमृता अमर यादव एवं जिलापंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े ने भी संबोधित किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी,
पुरुषोत्तम शर्मा,हरीश
कोटवाले,सेवादास पटेल ,राजेश डोंगरे ,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज सूरज पाल सोलंकी, संतोष सोनी,अरुण सिंह मुन्ना, श्रीमती ममता बोरसे,प्रीति वर्मा ,श्याम सिंह मौर्य आनंद चौहान,गणेश गुरबानी सुधांशु जैन मंच पर आसीन रहे।कार्यक्रम में त्रिलोक पटेल ,अमर प्रवक्ता सुनील जैन, राजपाल सिंह चौहान,जितेंद्र मंडलोई , दशरथ कलमे,प्रशांत मिश्रा ,प्रियांशु चौरे,अनूप पटेल,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ,चंदू पचौरी, विजय यादव,तपन डोंगरे,सागर आरतानी, जीवन डिंडोर, बल्देव मौर्य,नंदन करोड़ी,शृंगी उपाध्याय , भावेश बिल्लौरे,यशदीप चौरे,यज्ञेश खेड़े,पुनीत चौरसिया,दीप सिंह झाला , मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सुधांशु जैन ने किया एवं आभार श्याम सिंह मौर्य ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!