
सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल प्रतियोगिता का खंडवा में चल रहा है सफल आयोजन।
शुक्रवार को आयोजित मैच में मेहता फुटबॉल क्लब एवं न्यु वाॅरीअर टीम रही विजेता।
खंडवा। पूरे जिले में इन दोनों सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत 10 प्रकार के खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। बड़े उत्साह के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं एवं युवा खेल महोत्सव में भाग ले रहे हैं और शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना हें। शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम पर फुटबॉल प्रतियोगिता में पहला मैच न्यू वॉरिअर टीम vs मेहता फुटबॉल क्लब के बीच हुआ जिसमें मेहता फुटबॉल क्लब टीम ने 04 गोल से जीत दर्ज की। दूसरा मैच निमाड़ फुटबॉल क्लब vs न्यू वॉरीअर टीम द्वारा खेला गया जिसमें न्यू वॉरीअर क्लब टीम ने 02 गोल से जीत हासिल की। आज की इस प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में शामिल लांयस क्लब की संजना खत्री, समाजसेवी सुनील जैन,अधिवक्ता मोहन गंगराडे ने सांसद खेल महोत्सव के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ पूरी टीम को खेल प्रतियोगिताओं के लिए धन्यवाद देते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती संजना खत्री (लायंस डिस्ट्रिक्ट केबिनेट)- सुनील जैन, मोहन गंगराड़े, दिनेश पालीवाल (विधानसभा प्रभारी) आशीष चटकेले (फुटबॉल प्रतियोगिता प्रभारी)- राम सिंह रावत, कृष्णा बंसल, सूरज रायकवार, मोहन सिंह चौहान, अनिल तिवारी, राजेश चौहान और अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे। फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को
पहला मैच फ्रेंड्स क्लब V/S लॉरेंस क्लब। दूसरा मैच
निमाड़ फुटबॉल क्लब V/S मेहता स्पोर्ट्स के बीच खेला जाएगा।









