
पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा मां नर्मदा की परिक्रमा पूर्ण कर पहुंचे खंडवा।
दादाजी धाम दर्शन करने के पश्चात देवेंद्र वर्मा का स्वागत महापौर के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया।
खंडवा। मध्य प्रदेश की जीवनदायनी मां नर्मदा के दर्शन मात्र से ही हमारे पाप नष्ट होकर पुण्य की प्राप्ति होती है। अति प्राचीन मां नर्मदा है, देश में एकमात्र नर्मदा नदी है जिसकी परिक्रमा सुख शांति और समृद्धि के लिए की जाती है। यह बात नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर खंडवा पहुंचे खंडवा के पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा ने कही, श्री वर्मा ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि हमारे जिले मे मां के दर्शन हमें प्राप्त हो जाते हैं। संकल्प के अनुसार मां नर्मदा की परिक्रमा करना था जो पूर्ण हुई,परिक्रमा के दौरान नर्मदा के आसपास मंदिरों के दर्शन, संतों के दर्शन के साथ ही मां नर्मदा के अलग-अलग रूपो के दर्शन, पूजन एवं आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की अलौकिक और पुण्यदायिनी माँ नर्मदा की परिक्रमा पूर्ण कर दादाजी धूनीवाले की नगरी में पधारे खंडवा के पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा अपनी सात दिवसीय नर्मदा की परिक्रमा पूर्ण कर दादाजी धाम खंडवा पहुंचे। दादाजी के दर्शन करने के पश्चात महापौर अमृता अमर यादव व टीम के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासियों ने देवेंद्र वर्मा का स्वागत किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सभी के कल्याण एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली के लिए नर्मदा की यात्रा पूर्ण कर शुक्रवार को देवेंद्र वर्मा ने खंडवा नगर आगमन पर सर्वप्रथम श्री दादाजी धूनीवाले के दर्शन किए, देवेंद्र वर्मा के साथ कैलाश राठौर, आशीष राजपूत, राहुल मेहता नर्मदा परिक्रमा मैं साथ थे।








