
पुलिस लाइन खंडवा स्थित उमंग गार्डन मे पुलिस अधीक्षक द्वारा “समाधान संवाद” कार्यक्रम का किया आयोजन

खंडवा 29 मई 2026
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा पुलिस परिवारों से संवाद हेतु उमंग गार्डन पुलिस लाइन में “समाधान संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में पुलिस कर्मी, पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। इस दौरान पुलिस परिवारों द्वारा पुलिस लाइन की समस्याओं से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक जैन द्वारा सभी समस्याओं को नोट किया जाकर शीघ्र समाधान हेतु आश्वस्त किया गया। साथ ही पुलिस परिवारों से मिलजुल कर रहने,सभी कर्मी एवं परिवार को स्वस्थ रहने, शासन की विभिन्न योजना का लाभ लेने, उपलब्ध संसाधन का संसाधन अनुरूप उपयोग करने, अपने आसपास सफाई बनाये रखने एवं अपने पुलिस कर्मी परिजन को अच्छे से ड्यूटी करने हेतु प्रोत्साहित किए जाने के सम्बन्ध में बताया गया।










