भाजपा अ.ज.जा. मोर्चा खंडवा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 30 सदस्यीय टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित महत्वपूर्ण नियुक्तियां।
मिशन 2028 को लेकर संगठन विस्तार, वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से धर्मेंद्र दांगोड़े ने जारी की सूची।
खंडवा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति के तहत खंडवा जिले में अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दांगोड़े द्वारा जारी की गई इस 30 सदस्यीय कार्यकारिणी को वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति और मार्गदर्शन के बाद अंतिम रूप दिया गया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह संगठनात्मक सूची प्रदेश एवं संभागीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से तैयार की गई है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, अ.ज.जा. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा तथा जिला प्रभारी अम्बाराम कराड़ा के दिशा-निर्देश शामिल रहे। जिला स्तर पर भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के अंतिम अनुमोदन के बाद सूची को सार्वजनिक किया गया।
नई कार्यकारिणी में संगठन ने जातीय, क्षेत्रीय और अनुभव आधारित संतुलन पर विशेष ध्यान दिया है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया गया है। सुनील जैन ने बताया कि टीम में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दांगोडे के साथ
सतीश धुर्वे (कोटवारिया), रानुबाई वासुदेव बसाले (बोरगांव बुजुर्ग), बलीराम देवड़ा (दौलतपुरा), दिनेश रावत (रणगांव) और हेमेन्द्र बंसाले (गरनगांव) को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदों पर भी अनुभवी कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। दिनेश सोनगरे (मूँन्दी) और पार्षद रामसिंह रावत (खण्डवा) को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी डॉ. जयपाल बोरकर को कोषाध्यक्ष तथा मांगीलाल भास्करे को सह-कोषाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी में मीडिया और सोशल मीडिया प्रकोष्ठ को भी मजबूत किया गया है। संजय राठौड़ को मीडिया प्रभारी, प्रेमसिंह डुडवे को मीडिया सहप्रभारी, राजेन्द्र धोपे को सोशल मीडिया प्रभारी तथा निलेश मोरे को सोशल मीडिया सहप्रभारी बनाया गया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
इसके साथ ही प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी रेतानसिंह डावर और रामदेव सिल्वेकर को सौंपी गई है, जिससे कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक कौशल को और अधिक मजबूत किया जा सके।
संगठन में “सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार” और “लाभार्थी संपर्क” जैसे विशेष प्रकोष्ठ भी बनाए गए हैं, जो जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं। इसमें राहुल मोरे को शासन की योजना प्रचार प्रसार प्रभारी तथा जितेन्द्र खरते को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं कैलाश साठे को लाभार्थी प्रमुख और पाण्डु कलमे को सह-प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
सामाजिक संपर्क और “मन की बात” अभियान जैसे कार्यक्रमों के लिए भी अलग से टीम गठित की गई है। शिवचरनसिंह रावत को सामाजिक संपर्क प्रमुख तथा प्रवीण मोरे को “मन की बात” प्रभारी बनाया गया है।
सूची जारी होने के बाद जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर और अ.ज.जा. मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दांगोड़े एवं सभी जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। नेतृत्व ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी जिले के जनजातीय क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
साथ ही यह भी कहा गया कि यह टीम आगामी चुनावी रणनीति और “मिशन 2028” के तहत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अहम योगदान देगी।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और विभिन्न क्षेत्रों से बधाई देने का सिलसिला जारी है।











