
आचार्य विभावसागर जी महाराज का 28 वा मुनि दीक्षा महोत्सव व शीतकालीन वाचना कलश स्थापना समारोह सम्पन्न

जिस प्रकार दर्पण का उपयोग हम स्वयं को निखारने और संवारने के लिये करते ,उसी प्रकार वीतरागी भगवान का दर्शन स्वयं के भीतर वीतरागी गुणों के दर्शन के लिये करना चाहिए “आचार्य विभव सागर जी”
खंडवा/
आचार्य श्री 108 विभव सागर महामुनिराज जी का 28 वां मुनि दीक्षा महोत्सव व शीतकालीन वाचना कलश स्थापना समारोह दिनांक 14 दिसंबर 2025 रविवार को श्री पोरवाड दिगंबर जैन धर्मशाला सराफा में सम्पन्न हुआ।
जिस प्रकार दर्पण का उपयोग हम स्वयं को निखारने और संवारने के लिये करते ,उसी प्रकार वीतरागी भगवान का दर्शन स्वयं के भीतर वीतरागी गुणों के दर्शन के लिये करना चाहिए! भूतकाल के कर्मों का प्रतिफल वहन करना परिहार्य होता है, यद्धपि जिस प्रकार गरुड के दर्शन मात्र से विषधर की पकड ढीली हो जाती है, उसी प्रकार भक्ति के प्रताप से हमारे पूर्व कर्मों की निर्जरा भली भांति हो जाती है !
मन मंदिर की वेदी में निर्मल भक्ति से जन्म जन्मांतर के सघन बंध भी कट जाते हैं ! भक्ति ही मोक्षमार्ग का साधन है, देव शास्त्र और गुरु के प्रति श्रद्धान और अनन्य भक्ति हमे सिद्ध बना सकती है उक्त संबोधन आचार्य विभवसागरजी महाराज के अट्ठाईसवें दीक्षा दिवस पर आयोजित गुरू पूजन समारोह में पूज्य गुरुदेव ने उपस्थित बंधुओं को आशीर्वचन प्रदान कर किये।
समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि शीतकालीन वाचना कलश के प्रथम मुख्य कलश के पुण्यार्जक श्रीमान संतोष जैन बॉस,सौरभ आशिमा जैन ,गौरव रोशनी जैन (सराफ परिवार) ,द्वितीय कलश वीरेंद्र श्रीमती मधुलिका जैन ,नरेंद्र जैन,अचल प्रतीशा जैन ,विचल आयुषी जैन (भट्टयांण परिवार ), तृतीय कलश सुरेशचंद श्रीमती शकुंतला जैन , जितेंद्र श्रीमती सपना जैन लुहाडिया परिवार को सोभाग्य प्राप्त हुआ।
आचार्य श्री जी के कर कमलों में शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्रीमती विजया बाई पहाड़िया ,कैलाश श्रीमती सुनीता पहाड़िया, श्रीमती कीर्ति पहाड़िया,आचार्य जी के पाद प्रक्षालन कराने का सौभाग्य ब्रह्मचारी दिनेश जैन परिवार इंदौर को प्राप्त हुआ।
मुनि सेवा समिति के मीडिया प्रभारी सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि पूज्य आचार्य संघ की आहारचर्या एवं पडगाहन शहर में अविस्मरणीय हो रहा है , दर्जनों श्रावक पूजन वस्त्रों में गुरू का आव्हान एवं आहार हेतु नवधा भक्ति से निमंत्रण करते हुये आकर्षक प्रतीत हो रहे हैं,शहर में बडी संख्या में साधुओं की उपस्थिति शहर को तीर्थ बना रही है ।समस्त ट्रस्ट मंडल प्रतिनिधी ,बडी संख्या में साधर्मी बंधु कार्यक्रम मे उपस्थित रहे, आज पूज्य आचार्य संघ के आहार का सौभाग्य योगेंद्र जैन,दीपक पाटनी, ख्यालीलाल सेठी, प्रवीण बैनाडा, कैलाश पहाडिया परिवार ने प्राप्त किया !










