ताज़ा ख़बरें

जिले मे जुआ एक्ट के प्रकरण मे 07 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 38 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

जिले मे जुआ एक्ट के प्रकरण मे 07 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 38 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
25 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 14 दिसंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 13.12.2025 को कुल 11 जमानती वारंट, 25 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 13.12.2025 को थाना नर्मदानगर के आरोपीगण 1. दुलीचन्द पिता खुश्याल हरिजन उम्र 40 साल निवासी नर्मदानगर, 2. अनिल पिता लेखराम जाति धोबी उम्र 32 साल निवासी नर्मदानगर, 3. मुकेश पिता सुन्दरलाल राठौर उम्र 41 साल निवासी नर्मदानगर, 4. गोपाल पिता घासीराम कोरकू उम्र 52 साल निवासी नर्मदानगर, 5. उमेश पिता वंशीलाल मेहतर उम्र 38 साल निवासी नर्मदानगर, 6. भूपेन्द्र पिता कालूराम प्रजापत उम्र 28 साल निवासी नर्मदानगर, 7. रोहित पिता कालूराम जाति कुम्हार उम्र 30 साल निवासी नर्मदानगर को ताश पत्तो से रुपयो की हार जीत का दांव लगाते पकडा गया एवं 52 ताश पत्ते एवं 4300/-रुपये नगदी जप्त किये गये। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 13.12.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 38 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 20600/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 13.12.2025 को कुल 25 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 22 प्रकरणों मे 23 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरणों मे 01 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 02 प्रकरणों मे 02 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 11 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!