ताज़ा ख़बरें

जसवाडी रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधायक ने पहुंच कर संतों का स्वागत कर भोजन करवाया।

खास खबर

जसवाडी रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधायक ने पहुंच कर संतों का स्वागत कर भोजन करवाया।

खंडवा। संत गण परमात्मा से मिलन का मार्ग प्रशस्त कर हमें राह दिखाते हैं। हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। अतः साधु संतों का जब भी समागम का हमें लाभ प्राप्त हो उनके दर्शन कर उनके सत्संग का लाभ हमारे जीवन के कल्याण के लिए अवश्य करना चाहिए। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार को खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे जसवाड़ी रोड स्थित अति प्राचीन श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में संत श्री अर्जुन दास महाराज द्वारा आयोजित संत मिलन समारोह में सम्मिलित हुईं। विधायक श्रीमती तन्वी ने हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन कर इस अवसर पर उन्होंने संतजनों के दर्शन कर स्वागत-सम्मान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह के दौरान विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा संतजनों को भोजन प्रसादी का वितरण भी किया गया। प्रवक्ता सुनील लेने बताया कि विधायक कंचन तनवे के साथ ही इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री राजपाल सिंह चौहान, सुनील जैन, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत चौरसिया, पार्षद प्रकाश यादव, लोकेंद्र सिंह गौड़, संदेश गुप्ता, जितेंद्र सिसोदिया, सतनाम सिंह होरा, विशाल छाबड़ा सहित संतजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!