
बड़े उत्साह के साथ सांसद खेल महोत्सव का चल रहा है आयोजन।
क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में डीसीसी क्लब, ब्लास्टर टीम ने जीता मैच।
खंडवा। पूरे संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत 10 प्रकार के खेलो की प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ चल रहा है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा वर्ग खेल की इन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन एवं खेल महोत्सव के खंडवा विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल व उनकी टीम द्वारा खंडवा विधानसभा स्तर पर भी अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खंडवा में सेमीफाइनल मुकाबला चल रहा है, गुरुवार को जिम खाना क्रिकेट मैदान पर पहला मैच आरसीसी एवं डीसीसी के बीच आयोजित हुआ। डीसीसी ने टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 169 रन बनाए, जीत और लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीसी की टीम आठ ओवर में 123 रन बनाकर आउट हो गई, 36 रन से डीसीसी ने यह मैं जीत लिया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि क्रिकेट मैदान पर दूसरा मैच रॉयल क्लब और खंडवा ब्लास्टर के बीच खेला गया, रॉयल टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए मात्र 80 रन ही बनाएं, खंडवा ब्लास्टर की टीम ने 7 ओवर में ही 81 रन बनाकर तीन विकेट से यह मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में लायंस क्लब अध्यक्ष आशा उपाध्याय, नारायण बाहेती श्री गणेश गौशाला के अध्यक्ष राकेश बंसल, खेल प्रभारी दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन, सागर आरतानी, क्रिकेट प्रशिक्षक सदानंद यादव, चंद्रेश पचौरी, अनिल भगत सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे।










