जोधपुर राजस्थान हाई कोर्ट के अधिवक्ता किशोर प्रेमी जितेंद्र ओझा आज पहुंचेंगे खंडवा।
संगीत मय आर्केस्ट्रा के साथ गीतों के माध्यम से समाधि स्थल पर करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित।
खंडवा। देश के महान गायक हरफनमौला कलाकार किशोर दा की जन्मस्थली पर संगीत गूंजता रहता है। किशोर दा के जन्मदिवस 4 अगस्त और 13 अक्टूबर पुण्यतिथि पर पूरा शहर किशोरमय हो जाता है। वही घंटाघर स्थित किशोर संगीत कला केंद्र पर प्रतिदिन रात्रि में संगीत की महफिल सजती है। संगीत की यह महफिल का संचालन वर्षों से संजय पंचोलिया कर रहे हैं। समाजसेवी व किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच की प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि छोटे किशोर के नाम से फेमस गायक राजा शर्मा भी अपनी टीम के साथ समय समय पर संगीत की महफिल से सजाकर गीतों के माध्यम से किशोर दा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को जोधपुर हाईकोर्ट राजस्थान के अधिवक्ता किशोर प्रेमी जितेंद्र ओझा एवं मित्र मंडल खंडवा दौरे पर आ रहे हैं। श्री ओझा दादाजी मंदिर के दर्शन करने के पश्चात प्रातः 11:00 बजे किशोर दा की स्मारक एवं समाधि स्थल पर पहुंचेंगे जहां दादा को नमन कर गीतों के माध्यम से खंडवा किशोर प्रेमी राजा शर्मा, सुनील सोमानी, ईश्वर डिंडोरै,संजय मुदीराज , बादल शर्मा, एवं समस्त खंडवा के किशोर प्रेमियों के साथ 12 दिसंबर शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से किशोर समाधि स्थल पर किशोर दा के गीत कराओके माध्यम से गाकर किशोर दा को सुरमई श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
किशोर प्रेमी राजा शर्मा, ईश्वर डिंडोरै ने सभी संगीत एवं किशोर प्रेमियों से गीत संगीत के आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर सभी संगीत प्रेमी किशोर दा को भारत रत्न मिले और उनके निवास को किशोर राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का अनुरोध भी सरकार से करेंगे।










