ताज़ा ख़बरें

श्री पूज्य सिंधी पंचायत की चुनावी प्रक्रिया जारी*

खास खबर

*श्री पूज्य सिंधी पंचायत की चुनावी प्रक्रिया जारी*

*निर्धारित समयावधि तक अध्यक्ष पद के लिए 6 नामांकन पत्र जारी*

खंडवा श्री पूज्य सिंधी पंचायत की चुनावी प्रक्रिया से पूर्व नामांकन प्रक्रिया सोमवार रात्रि समाप्त हुई।निर्धारित समय अवधि तक 6 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन पत्र प्राप्त किया।
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर सोमवार रात्रि 8:00 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त करने का समय निर्धारित था।एड हाक़ कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम दास रोवतॅनी के मार्गदर्शन में कन्हैयालाल आसनानी,महेश कुमार पेसवानी और राम छूट्टानी आदि ने यह प्रक्रिया संपन्न कराई।एड हाक़ कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोमवार रात्रि निर्धारित समय अवधि तक छह नामांकन पत्र जारी किए गए हैं, जो क्रमानुसार इस प्रकार हैं
इस सूची के अनुसार मेंठाराम टेकचंद पिंजनी,राजेश कुमार परचानी, सुनील कुमार भैरवानी, मोहनलाल आसवानी (मोहन दीवान), गेहीराम जी सीतलानी, और अनिल भगवानदास आरतानी इन 6 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद हेतु अपने नामांकन पत्र प्राप्त किए हैं।प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि 3 दिसंबर बुधवार रात्रि 8:00 बजे तक एडहाक़ कमेटी के समक्ष नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे वहीं 5 दिसंबर शुक्रवार रात्रि 8:00 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम/नामांकन वापस ले सकेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!