
*स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत “होम कंपोस्टिंग के हीरो” कार्यक्रम से नागरिकों को किया जा रहा प्रेरित*

खण्डवा//महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नगर निगम खंडवा द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत “होम कंपोस्टिंग के हीरो” कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस पहल के तहत निगम की टीम विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर घरेलू स्तर पर होम कंपोस्टिंग अपनाने वाले जागरूक नागरिकों का सम्मान कर रही है, जिससे स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश समाज में व्यापक रूप से प्रसारित हो सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित नागरिकों की प्रेरक रील्स तैयार कर निगम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक होम कंपोस्टिंग अपनाने के लिए प्रोत्साहित हों। इसके साथ ही, विभिन्न वार्डों में जाकर टीम द्वारा घर-घर होम कंपोस्टिंग के लाभों की जानकारी दी जा रही है और जैविक कचरे के सही प्रबंधन हेतु जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है।











