ताज़ा ख़बरें

*हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनेगा जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ का जन्मोत्सव*

खास खबर

*हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनेगा जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ का जन्मोत्सव*
*जन्मोत्सव को लेकर जैन युवा महासंघ की बैठक संपन्न*

खंडवा में आगामी 11 मार्च को जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जन्म कल्याणक; महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत नमीनाथ मंदिर में स्नात्रमहोत्सव होगा एवं सामयिक, एकासना, उपवास आदि की प्रेरणा दी जाएगी, स्कूलों में धर्म सभा का आयोजन होगा कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा भगवान श्री आदिनाथ (श्री ऋषभदेव)के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम पश्चात गरीब बच्चे, बच्चियों को भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक युवक महासंघ, YMS खंडवा के तत्वावधान में आगामी 11 मार्च को प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्य पैमाने पर मनाया जाएगा। इसकी तैयारिया शुरू कर दी गई हैं।कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु संघ के पदाधिकारियों की विशेष बैठक मंगलवार रात को संपन्न हुई। बैठक देर रात तक चली । इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में महासंघ के प्रदेश महामंत्री विजय जैन प्रदेश उपाध्यक्ष नवीश बोथरा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहित मेहता जिलाध्यक्ष अभय जैन शहर अध्यक्ष विनय बागरेचा, उपाध्यक्ष राजेश बोरा, नवनीत बोथरा, कांतिलाल नारोलिया, वाडीलाल पटेल, मनोज बोरा, पीयूष चौरड़िया, संघ के प्रचार प्रमुख चंद्र कुमार सांड आदित्य बोथरा आदि उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी। धर्मसभा ,सधर्मी वात्सल्य का भव्य आयोजन भी किया जाएगा, जहाँ संपूर्ण समाज एक साथ एकत्रित होकर महोत्सव की खुशियाँ साझा करेगा।
पोस्टर का विमोचन:
बैठक के दौरान कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी गणमान्य सदस्यों द्वारा किया गया। महासंघ ने धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लें*।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!