
थाना मूंदी द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” में नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 30 नवंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालिकाओं की बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहरसिंह गवली के निर्देशन में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 487/25 धारा 137(2) B.N.S मे नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया।
फरियादी द्वारा दिनांक 04.11.25 को अपनी नाबालिक पुत्री के घर से चले जाने पर अपहरण कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मूंदी पर अपराध क्रं 487/25 धारा 137(2) B.N.S के अंतर्गत पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया| विवेचना दौरान फरियादी की नाबालिक बालिका को इंदौर से बरामद कर आरोपी दीपक पिता प्यारसिंह जाति कोरकू उम्र 24 साल निवासी बडी टाकली थाना नर्मदानगर को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय पुनासा पेश किया गया जंहा से आरोपी को जिला जेल खंडवा भेजा गया है

।











