ताज़ा ख़बरें

सिंगाजी ग्राम की 2 दो बहने कैनोईंग खेल में कर रही है करिश्मा, खंडवा जिले के साथ मध्य प्रदेश और भारत का नाम कर रही है रोशन।

सिंगाजी ग्राम की कावेरी ने इंटरनेशनल केनों प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता सिल्वर मेडल,

सिंगाजी ग्राम की 2 दो बहने कैनोईंग खेल में कर रही है करिश्मा, खंडवा जिले के साथ मध्य प्रदेश और भारत का नाम कर रही है रोशन।

सिंगाजी ग्राम की कावेरी ने इंटरनेशनल केनों प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता सिल्वर मेडल,

छोटी बहन दीपिका ने टहरी कप 2025 में जीते दो गोल्ड मेडल

खंडवा।। सिंगाजी गांव की गरीब परिवार की दो बेटियां अंतर्राष्ट्रीय मेडलिस्ट दीपिका डीमर और बड़ी बहन कावेरी डिमर ने चोथी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप 2025 उत्तराखंड के टहरी में आयोजित हुई प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि उत्तराखंड के टिहरी में 28 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित टेहरी कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कम उम्र की दीपिका डिमर ने सी 2 वुमन मे 500 मी 1000 मीटर में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल प्राप्त किये, वही दीपिका की बड़ी बहन कावेरी डिमर ने इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप 2025 में सी वूमेन 1000 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सिंगाजी की दोनों बहनों ने मेडल जीतकर एक बार फिर सिंगाजी के साथ खंडवा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। खंडवा जिले के सिंगाजी में गरीब परिवार में रहने वाली नाव से मछली पकड़कर परिवार के पालन पोषण के साथ नाव चलाना भी सिखती रही और लगातार आगे बढ़कर दोनों बहने अच्छी खिलाड़ी बन चुकी है जिनका नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रचलित है। दीपिका डिमर अभी तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशियाई चैंपियन थाईलैंड में ब्रांच मेडल सीनियर नेशनल चैंपियन में तीन ब्रांच एक सिल्वर जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में चार गोल्ड सिल्वर के साथ के साथ राष्ट्रीय स्तर की उत्तराखंड में आयोजित इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 15 वर्षीय दीपिका ढीमर ने अब तक 11 पदक प्राप्त कर लिए हैं। उनकी बड़ी बहन कावेरी ने भी इस वर्ष की प्रतियोगिता में भाग लेकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कावेरी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 50 से अधिक पदक जीतकर भारत सरकार द्वारा उन्हें नेवी में अधिकारी की पोस्ट पर नियुक्त किया गया है। दोनों बहने सिंगाजी, खंडवा जिले के साथ मध्य प्रदेश एवं भारत का नाम रोशन कर रही है। विगत दिनों दोनों बहनों से आधा घंटा चर्चा कर स्वागत अभिनंदन जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मनोज राय द्वारा किया जाकर उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की थी। दोनों बहनों की राष्ट्रीय स्तर की इस सफलता पर मंत्री कुंवर विजय शाह,सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, विधायक नारायण पटेल, कंचन मुकेश तंनवे, छाया मोरै, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, प्रवक्ता सुनील जैन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!