ताज़ा ख़बरें

एसआईआर कार्य मे सहयोग के लिए सांसद पाटील ने आठो विधानसभाओ में नियुक्त किये प्रभारी।

खास खबर

एसआईआर कार्य मे सहयोग के लिए सांसद पाटील ने आठो विधानसभाओ में नियुक्त किये प्रभारी।

खंडवा विधानसभा में सांसद की ओर से सागर आरतानी प्रभारी नियुक्त।

खंडवा।। हमारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में वोटर आईडी भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इन दिनों मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। जिला प्रशासन की टीम के साथ ही पार्टी स्तर पर भी कार्यकर्ता इसमें सहयोग प्रदान कर रहे हैं। समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हम सब का दायित्व है कि हमारे एवं परिवार के साथ कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे इस कार्य में सभी मिलकर सहयोग प्रदान करें। भाजपा संगठन भी पूरे प्रदेश में इस कार्य में अपनी भूमिका निभा रहा है। साथ ही जिला स्तर पर प्रभारी भी नियुक्ति किए गए हैं एवं इस कार्य हेतु पार्टी जिला संगठन ने भी मंडल और बुथ स्तर तक कार्यकर्ता नियुक्त किए हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया ने बताया कि महत्वपूर्ण एस आई आर के कार्य को और सक्रियता प्रदान करने के लिए
खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने संसदीय क्षेत्र की आठो विधानसभाओ
में अपने प्रभारी नियुक्त किये हैं।
खंडवा विधानसभा में सागर आरतानी,पंधाना विधानसभा में मुकेश पटेल,मांधाता विधानसभा में दिग्विजय सिंह तोमर,भीकनगांव विधानसभा में रवि पटेल, बड़वाह विधानसभा में ⁠लक्ष्मण काग, बुरहानपुर विधानसभा में अनिल भोसले, नेपानगर विधानसभा में श्रीमती मधु चौहान तथा बागली विधानसभा में ⁠हरिहर मोगरे को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। यह सभी प्रभारी विशेष गहन पुनरीक्षण की जानकारी पहुँचाने, जनजागरण करने एवं मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहयोग देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!