
*केबीसी विजेता कविता पारखे का वकीलों ने किया सम्मान।*
खण्डवा//

कौन बनेगा करोडपति के 77 वे एपिसोड की विजेता श्रीमती कविता पारखे (न्यायिक कर्मचारी खण्डवा) का आज जिला अधिवक्ता संघ में वकीलों ने सम्मान कर उन्हें बधाई दी।
जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविन्द्र पाथरिकर आयोजक अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष मोहन गंगराड़े, अरुण दुबे, के के महाले पुष्पा गौर, शीला जोशी ने सम्बोधित कर बताया कि हमारे न्यायिक परिवार के लिए या गौरव का विषय है कि दादाजी धूनीवाले और किशोर दा की नगरी की बेटी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता में न सिर्फ भाग लिया बल्कि उसमें एक अच्छे मुकाम तक पहुंचकर खंडवा का नाम रोशन किया उनकी इस उपलब्धि से देश दुनिया में खंडवा का नाम पहुंचा।
इस अवसर पर अधिवक्ता प्रणय गुप्ता विजय चौधरी प्रणेंद्र राका शशांक गांव शिंदे तनवीर सोहेल अरुण पटेल दिनेश सोनी किरण तंवर जसवंत परमार महेश राठौर राहुल सांवले विनम्र गंगराड़े सहित अन्य अधिवक्ता और न्यायिक कर्मचारी गण उपस्थित थे












