ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक द्वारा पी एम श्री जवाहर स्कूल के बच्चों को किया गया जागरूक

खास खबर

पुलिस अधीक्षक द्वारा पी एम श्री जवाहर स्कूल के बच्चों को किया गया जागरूक
खंडवा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों मे चलाया गया विशेष
मुस्कान जन जागरूकता अभियान
“मुस्कान जन जागरूकता अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु थाना एवं चौकी क्षेत्रांतर्गत कार्यक्रम का किया गया आयोजन
खंडवा, 27 नवंबर 2025
दिनांक 27.11.2025 को पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक नाबालिग बालिकाओं पर घटित अपराध की रोकथाम के लिए “मुस्कान जन जागरूकता अभियान” के अंतर्गत जिले मे पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना में मुस्कान विशेष अभियान के तहत कक्षा 09 से 12 वीं तक के छात्र छात्राओ को गुड-टच, बेड-टच, महिला संबंधी अपराध, नशीले पदार्थो का सेवन, साइबर अपराध जिसमें अश्लील चित्रण वीडियो फोटो के द्वारा ब्लैकमेलिंग एवं उनसे होने वाले दुष्परिणाम, बाल विवाह, बाल अपराध, बाल बंधवा मजदूर, 1090 महिला अपराध, 1930 साइबर अपराध, 1098 चाईल्ड हेल्प लाईन, डायल 112, दहेज प्रताड़ना पास्को एक्ट, भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत बालक बालिकाओं के क्रिया कलापों, पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे में एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने के लिए बताया गया| अपराधियों द्वारा बच्चों को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बच्चों की सुरक्षा से संबंधित मूवी, वीडियो क्लिपिंग दिखा कर सावधान रहने की समझाइए दी गई।
दिनांक 27.11.2025 को थाना पंधाना कस्बा क्षेत्र मे पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना में मुस्कान विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस बल खंडवा के द्वारा कक्षा 09 से 12 वीं तक के बालक एवं बालिकाओं को गुड टच –बेड टच , महिला अपराध, नशीले पदार्थों के सेवन ब्लैकमेलिंग एवं उनसे होने वाले दुष्परिणाम, बाल विवाह बाल अपराध बाल/बंधवा मजदूर, 1090 महिला अपराध, 1930 साइबर अपराध, 1098 चाईल्ड हेल्प लाईन, डायल 112, दहेज प्रताड़ना पास्को एक्ट,भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत बालक बालिकाओं के क्रिया कलापों, आचरण, व्यवहार से संबंधित अपराधों के बारे में पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, थाना प्रभारी पंधाना निरी. दिलीप देवड़ा, महिला थाना प्रभारी निरी. सुलोचना गेहलोद के द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया गया जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय के डायरेक्टर, प्रिंसिपल मैडम एवं 20 टीचर करीबन 500 से 550 छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे|
इसी क्रम मे दिनांक 27.11.2025 को जिले के समस्त थानों मे मुस्कान जन जागरूकता अभियान को लेकर अलग अलग थाना क्षेत्र के स्कूलों एवं कालेजों के छात्रों को जागरूक किया गया| थाना नर्मदानगर क्षेत्र के माध्यमिक शाला इंधावडी में, थाना मूँदी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिचली स्कूल मे, चौकी बीड क्षेत्र अंतर्गत माध्य. शाला सीवर- विकासखण्ड-बलड़ी. मे पुलिस द्वारा छात्र छात्राओ को जानकारी देकर जागरूक किया गया| जिसके तहत बालक एवं बालिकाओं से चर्चा करते हुए उनको जागरूक रहने, सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने व किसी लालच में नहीं आने की समझाइश दी गई| साथ ही कानून की जानकारी देकर पुलिस 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 व अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबर शेयर कर उपयोग करने का तरीका बता कर गुड-टच बैड-टच के बारे में चर्चा की गई| कार्यक्रम के दौरान बालक बालिका एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!