जिले में बढ़ती दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात पुलिस द्वारा ब्लैक स्पॉट को दूर करने के लिए बताये प्रभावी उपाय
खंडवा, 13 नवंबर 2025
पुलिस मुख्यालय एवं सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी गाइडलाइन के अनुपालन में दिनांक 13.11.2025 को जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कलेक्टर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर खंडवा श्री ऋषव गुप्ता द्वारा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार एवं लोक निर्माण विभाग (PWD), नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में खंडवा जिले के ब्लैक स्पॉट पर परिशोधन कार्य, विशेष रूप से टिठिया जोशी पुल, छैगाँवमाखन हाइवे, रोशिया फाटा अन्य चिह्नित एक्सीडेंट स्पोर्ट्स, जहां गड्ढे, साइड सोल्डर समतल न होना, ब्लाइंड स्पॉट, अपर्याप्त मार्किंग एवं प्रकाश व्यवस्था की कमी से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इन क्षेत्रों में स्कूली बच्चों का आवागमन अधिक होने से जोखिम दोगुना है। यातायात पुलिस द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि उक्त ब्लैक स्पॉटस पर परिशोधन कार्य किया जाना अतिआवश्यक है|
उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत ब्लैक स्पॉट सर्वे प्रस्तुत किया। मुख्य बिंदु निम्न थे- ब्लाइंड स्पॉट सुधार- झाड़ी कटाई, रिफ्लेक्टिव मार्किंग एवं कैट आई स्थापना से दृश्यता बढ़ेगी।
सड़क मरम्मत- गड्ढा भराई, शोल्डर मजबूती एवं ड्रेनेज चैनल निर्माण, जिससे बारिश में फिसलन रुकेगी। तीन पुलिया क्षेत्र की रोड एवं नाले के पानी निकाल हेतु चर्चा की गई|
कलेक्टर खंडवा एवं पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा उक्त रोड एजेंसियों को सड़क परिशोधन कार्य शीघ्र करवाए जाने के दिशा निर्देश दिए| जनता से अपील है कि स्लो ड्राइविंग करें एवं हेलमेट/सीट बेल्ट का उपयोग करें।
2,509 1 minute read









