मुस्कान अभियान के दौरान अपह्ता बरामद
खण्डवा// दिनाँक 17.10.2025 को फरियादी निवासी शान्ति नगर इन्दौर ने थाना नर्मदानगर आकर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग लडकी उम्र 17 साल 01 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नर्मदानगर पर अपराध क्रमांक 247/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा नाबालिग बालिकाओ की बरामदगी हेतु मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिह गवली के नेतृत्व में अपह्ता की बरामदगी के निर्देशन में अपह्ता की तलाश की जा रही थी।
मुस्कान अभियान के दौरान शान्ति नगर इन्दौर से लाकर आज दिनाँक 13.11.2025 को अपह्ता उम्र 17 साल 02 माह निवासी शान्ति नगर इन्दौर हाल चिकढालिया को बरामद किया गया एवं बालिका के कथन के आधार आरोपी अनीस पिता सन्तोष कनाडे निवासी शान्ति नगर इन्दौर के विरुद्ध धारा 87, 64(2)(एम), 115(2),351(3) बीएनएस एवं 5 (एल)/6 पाक्सो बढाई जाकर आरोपी की तलाश की जा रही है।











