ताज़ा ख़बरें

निमाड़ फुटबॉल क्लब ने जीता फाइनल मुकाबला , ओल्ड स्टार क्लब को पेनल्टी शूट आउट में 6 / 4 से हराया।

खास खबर

निमाड़ फुटबॉल क्लब ने जीता फाइनल मुकाबला , ओल्ड स्टार क्लब को पेनल्टी शूट आउट में 6 / 4 से हराया।

अतिथि के रूप में शामिल महापौर और विधायक प्रतिनिधि श्री तनवे ने किया पुरस्कार वितरण।

खंडवा।। गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय लीग प्रतियोगिता जो कि निमाड़ फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में आयोजित की जा रही थी । 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जिला स्तरीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता की शुभारम्भ हुआ था। निमाड़ फुटबॉल क्लब के मीडिया प्रभारी शेख रेहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिले में फुटबॉल को बढ़ावा देने के और होनहार खिलाड़ियों को उचित मंच दिए जाने के लिए किया गया था। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि फाइनल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अमृता अमर यादव एवं अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे द्वारा की गई। महापौर अमृता अमर यादव एवं विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना दी। और साथ ही निमाड़ फुटबॉल क्लब के पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है खेल को खेल भावना से खेले। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खेल महोत्सव के आयोजन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में फ्रेड्स क्लब, जूनियर एफ सी, सुपर जॉइंट्स , शीप क्लब खालवा , पंधाना एफसी , न्यू वारियर, निमाड़ फुटबॉल क्लब और ओल्ड स्टार क्लब ने भाग लिया था। क्लब के सचिव कृष्णा कुमार बंसल ने बताया कि खेलते हुए छोटे छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था । फुटबॉल को लेकर खिलाड़ी जब मैदान पर दौड़ते है तो देखने वाले दर्शकों में खेलो के प्रति सकारात्मक प्रभाव साफ दिखाई देता है। क्लब के अध्यक्ष आशीष चटकेले ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले की 8 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें निमाड़ फुटबॉल क्लब ने ओल्ड स्टार क्लब को कड़े मुकाबले में 6 के मुकाबले 4 गोल से हराया। आज के कार्यक्रम मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर अमृता अमर यादव , मुकेश तन्वे विधायक प्रतिनिधि , अंकित पूरी, अमर यादव , प्रियांशु चौरे जिला उपाध्यक्ष भाजपा , रामसिंह रावत पार्षद ,सुनील जैन, ओमप्रकाश सिलावट पार्षद , सोनू यादव , पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सूरज रायकवार ,रितेश चौहान , ऋषि सोनकर , चेतन गोहर , मनीष डाले , नवीन सेठ शामिल थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!