

सुरक्षा कानूनों की विशेष जानकरी दी
हस्तिनापुर। महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने की पहल, ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम के तहत हस्तिनापुर थाने में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय हस्तिनापुर और प्राथमिक उच्च विद्यालय गणेशपुर के कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जानकारी दी गई?
थाने में आयोजित इस सत्र में बच्चों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं:
- आत्मरक्षा के सरल उपाय: बच्चों को आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा करने के आसान तरीके सिखाए गया
- सुरक्षा कानून: महिलाओं और बच्चों से संबंधित सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी गई ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।
- हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग: बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया और उन्हें सिखाया गया कि किसी भी परेशानी में इनका उपयोग कैसे करना है।
- पुलिस से संपर्क: किसी भी आपात स्थिति में पुलिस और प्रशासन से तुरंत संपर्क साधने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
बच्चों को किया गया प्रेरित
इस अवसर पर उपस्थित एंटी रोमियो प्रभारी ज्योति, उप प्रभारी रोशनी वर्मा, सर्वेश सिंह, गुड्डी मैडम, अंशु राठी और प्रियंका शर्मा ने बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को यह भरोसा दिलाया कि घर, स्कूल या समाज में किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा महसूस होने पर उन्हें बिना किसी झिझक के अपने शिक्षकों, अभिभावकों या सीधे पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन शक्ति के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों, खासकर छात्राओं को जागरूक, आत्मनिर्भर बनाना और उनमें आत्मविश्वास की भावना को विकसित करना है, ताकि वे एक सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण कर सकें।










