
ग्रामीणों को राहत: समाधान दिवस में घरेलू और जमीनी विवादों का मौके पर निस्तारण
हस्तिनापुर। शनिवार को थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस ग्रामीणों के लिए समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बना। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे,
जिनमें मुख्य रूप से घरेलू विवाद और जमीनी विवाद शामिल थे।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कई समस्याओं का तुरंत निस्तारण कर दिया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। वहीं, जो मामले अधिक जटिल थे, उनमें जांच के आदेश दिए गए और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष व शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दौरान नायब तहसीलदार सचिन कुमार, थाना अध्यक्ष शशांक द्विवेदी, शिवकुमार, और प्रशांत चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए समाधान दिवस को अपनी समस्याओं के निस्तारण का प्रभावी माध्यम बताया और प्रशासन से भविष्य में भी इस तरह की सुनवाई जारी रखने की अपील
की।










