
प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले 02 पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया।
सूरजपुर/दिनाँक 26/09/2025/ जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं पूर्णता की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में एवं बेलटिकरी के पंचायत सचिव के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 तक कुल 180 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। स्वीकृत आवासों के विरुद्ध 28 आवास पूर्ण की गई है जबकि 152 आवास पूर्णता हेतु लम्बित है। और ग्राम पंचायत बेलटिकरी में 210 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। स्वीकृत आवासों के विरूद्ध 70 आवास पूर्ण की गई है जबकि 140 आवास पूर्णता हेतु लम्बित है जो कि छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम, 1998 के नियम 3(1), 3(2) एवं 3(3) तथा छत्तीसगढ़ पंचायत (सचिव की शक्तियां एवं कृत्य) नियम, 1999 के नियम 3. 4. 5 एवं 6 के प्रावधानों के प्रतिकूल है तथा कदाचरण की श्रेणी में आता है।
ग्राम पंचायत कल्याणपुर सचिव श्री रामकुमार सिंह, और ग्राम पंचायत बेलटिकरी सचिव श्री संतोष विश्वकर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के नियम-4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत सूरजपुर में निर्धारित किया गया है।











