अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

स्विमिंग पुल में नहाते समय मासूम बच्चे की हुई मौत पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा

स्विमिंग पुल में नहाते समय मासूम बच्चे की हुई मौत पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा

दिनांक 23मई 2026 को थाना अलापुर क्षेत्र अंतर्गत भसराला के निवासी जफर पुत्र रहमत शाह का 8 वर्षीय पुत्र हसनैन की स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत बताया जा रहा है की हसनैन अपने चाचा के साथ इमादपुर मे स्थित स्विमिंग पुल मे घूमने के लिए आया था जहां पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई मौके पर पुलिस पहुंची और मौत की सूचना हसनैन के परिवार वालों को दी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को दफन करवा दिया गया था लेकिन जिला अधिकारी के आदेश पर तहसीलदार की मौजूदगी में पर भारी पुलिस पुलिस बल कब्रिस्तान पहुंचा और बच्चों के शव को कब्र से निकलकर पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही पुलिस ने स्विमिंग पुल के संचालक जियाउद्दीन और केयर टेकर नदीम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की पुलिस का कहना है की स्विमिंग पूल की ना तो किसी बिभाग की उनके पास पर्मीशन है और ना ही सुरक्षा का इंतजाम है वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा स्विमिंग पुल को सीज कर दिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मृत्यु को कारण स्पष्ट हो सके और घटना की सत्यता की पता चल सके फिलहाल मामले की जाच कर रही है

वही परिवार मे भारी मोहराम है

घटना थाना अलापुर भसराला के नजदीक इमादपुर के स्विमिंग पुल की है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!