ताज़ा ख़बरें

*नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ महोत्सव की तैयारी को लेकर आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत की बैठक आयोजित*

खास खबर

*नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ महोत्सव की तैयारी को लेकर आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत की बैठक आयोजित*

खण्डवा//जोन कार्यालय क्रमांक-1 में नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में स्वच्छ महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वच्छता अभियान को और अधिक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

*स्वच्छ महोत्सव का आयोजन*
• स्वच्छ महोत्सव का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को होगा तथा समापन महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर को किया जाएगा।
• इस अवधि में विविध जनजागरूकता कार्यक्रम, सफाई अभियान और नागरिक सहभागिता से जुड़े आयोजन किए जाएंगे।

*मुख्य दिशा-निर्देश*
1. *स्वच्छता लक्षित इकाइयों की पहचान*
• सभी लक्षित इकाइयों (CTU) को चिह्नित कर तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाए:
• 7 दिन में साफ की जाने वाली इकाइयाँ
• 30 दिन में साफ की जाने वाली इकाइयाँ
• 30 दिन से अधिक समय में साफ की जाने वाली इकाइयाँ
2. *जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भागीदारी*
• स्थानीय पार्षदगण एवं नागरिकों का सहयोग लेकर सफाई कार्य को अभियान का रूप दिया जाए।
• न केवल सफाई सुनिश्चित हो, बल्कि स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधि भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाएँ।
3. *सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियाँ*
• जलस्रोतों के समीप स्वच्छ गरबा, स्वच्छता नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ।
• स्कूल-कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिताएँ, प्लॉग रन, 3R गतिविधियाँ आयोजित कर विद्यार्थियों को जोड़ा जाए।
• विजेताओं को पुरस्कार – प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएँ।
4. *स्वास्थ्य शिविर एवं कल्याण योजनाएँ*
• सफाई कर्मचारियों हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएँ।
• यदि कोई कर्मचारी किसी सरकारी योजना का पात्र है, तो उसे महोत्सव के दौरान उस योजना का लाभ दिलवाया जाए।
5. *वार्ड सभा*
• प्रत्येक वार्ड में वार्ड सभा आयोजित की जाए, ताकि नागरिक सीधे अपनी भागीदारी दर्ज कर सकें।
6. *विशेष अभियान*
• स्वच्छता पखवाड़ा एवं नशा मुक्ति अभियान को भी महोत्सव की गतिविधियों में सम्मिलित किया जाएगा।
7. *प्रलेखन और प्रसार*
• प्रतिदिन की गतिविधियों की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं रील्स तैयार कर उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ साझा की जाएँ।

*बैठक में उपस्थिति*
इस बैठक में आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत के अतिरिक्त सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री गौरव खरे, झोन प्रभारी श्री भुवन श्रीमाली, श्री मनीष पंजाबी, श्री अजय पटेल, श्री सखाराम भट्ट, श्री जाकिर अहमद, श्री धीरज दवे सहित श्री पियूष विश्वकर्मा एवं श्री राकेश राजपूत उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!