ताज़ा ख़बरें

*नगर निगम सभागृह में आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित*

खास खबर

*नगर निगम सभागृह में आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित*
बैठक में दिये गये दिशा-निर्देश माननीय महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में होंगे क्रियान्वित

खण्डवा// नगर निगम सभागृह में आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में विभिन्न विषयों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये।

*मुख्य निर्णय एवं दिशा-निर्देश*
1. *कचरा पृथक्करण* (Segregation at Source)
कचरे के पृथक्करण की नियमित एवं बहुस्तरीय निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए न केवल कचरा वाहन चालक एवं सहायक बल्कि सभी झोन प्रभारी और वाहन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी भी नियमित रूप से जांच करेंगे।
2. *ईंधन मॉनिटरिंग सिस्टम*
एक प्रभावी फ्यूल मॉनिटरिंग सिस्टम की कार्ययोजना तैयार कर एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत की जाएगी, ताकि ईंधन के उपयोग पर पारदर्शिता और नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
3. *नशा मुक्ति सप्ताह*
नगर निगम क्षेत्र में नशा मुक्ति सप्ताह मनाने हेतु कार्ययोजना और रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएँ तथा निगम कर्मियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
4. *प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY 1.0)*
260 मामलों के निराकरण के पश्चात् 95% प्रगति प्राप्त होगी। अतः इस दिशा में तीव्रता से कार्य करने के निर्देश दिये गये।
5. *पीएम स्वनिधि (PM SVANIDHI)*
उन बैंकों की सूची तत्काल उपलब्ध कराई जाए जो अभी तक राशि का वितरण नहीं कर रहे हैं। यदि संभव न हो तो इसका स्पष्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।
6. *कुत्तों के टीकाकरण शिविर एवं फीडिंग प्वाइंट्स*
15 वार्डों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में डॉग वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे। साथ ही फीडिंग प्वाइंट्स भी बनाए जाएंगे।
7. *अमृत हरित महाअभियान*
उत्कृष्ठ विद्यालयों में आयोजित अमृत हरित महाअभियान की मॉनिटरिंग कर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसमें शिक्षकों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
8. *निगम कर्मियों की ऑनलाइन उपस्थिति*
सभी शेष निगम कर्मियों का पंजीयन आगामी 3 दिवस के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि समय पर ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।
9. *जल प्रदाय व्यवस्था*
नागरिकों को उचित जल दबाव प्राप्त हो, इसके लिए नलों एवं वाल्व की उपयुक्तता की समीक्षा कर कार्यवाही की जाएगी।
10. *फायर प्लान सर्वेक्षण*
निगम द्वारा फायर सेफ्टी सर्वे किया जाएगा। जिन होटल, गार्डन, स्कूल एवं अस्पतालों में अनुमोदित फायर प्लान उपलब्ध नहीं है, उन्हें नोटिस दिया जाएगा और फायर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
11. *अन्य विषय*
बैठक में सीएम हेल्पलाइन, टाइमलाइन बैठक , पीएम आवास एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा भी की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!