
मेहनत और लगन से हर कठिनाई दूर होती है, घबराने के बजाय आत्मविश्वास बनाए रखें, ,,कलेक्टर ऋषभ गुप्ता,,
जेसी सप्ताह अंतर्गत आईएएस मोटिवेशन कार्यक्रम संपन्न।
वाद विवाद प्रतियोगिता के साथ कई कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुए।
खंडवा । इन दिनों खंडवा में जेसीआई सप्ताह अंतर्गत व्यक्तिगत विकास को लेकर एवं प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने हेतु मंच प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं। समाजसेवी सुनील ने बताया कि ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें गुरुवार को गौरीकुंड सभागृह में आईएएस मोटिवेशनल स्पीच का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें अतिथि के रूप में खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता शामिल हुए। अध्यक्ष सुजाता मौरे ने कलेक्टर श्री गुप्ता एवं अतिथियों का स्वागत किया।खंडवा जेसी सप्ताह में मोटीवेशन स्पीच कार्यक्रम मे परीक्षा की तैयारी को लेकर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने विद्यार्थियों को अपनी मोटिवेशनल स्पीच में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिये। उन्होंने कहा कि परीक्षा में घबराने की बजाय आत्मविश्वास बनाए रखें। हर प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करना चाहिए और ओ एम आर शीट को सही तरीके से भरना बेहद जरूरी है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि अलग–अलग किताबों में भिन्न बातें लिखी होती हैं, इसलिए जिस पर तैयारी की है उसी पर भरोसा रखें। “कम संसाधन रखें और उसे बार–बार पढ़ें” यही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि प्रश्नों को ध्यान से पढ़कर समझें, छोटे प्रश्नों की बजाय पहले बड़े प्रश्न करें।
उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक स्थिति से ज्यादा हिम्मत महत्वपूर्ण होती है। पेपर के बाद चर्चा में समय न गँवाएँ, बल्कि अगले पेपर की तैयारी में लगें। जीवन भर सीखते रहने की आदत डालें और लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ें। इंटरनेट पर अच्छी किताबें उपलब्ध हैं, उनका उपयोग करें। सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन नागेश वालंजकर ने किया। जेसीआई के अन्य कार्यक्रम के साथ तत्काल भाषण प्रतियोगिता भी संपन्न हुई जिसमें विद्यार्थियों ने बहुत शानदार ढंग से विभिन्न विषयो पर भाषण दिया वाद विवाद प्रतियोगिता में एकल परिवार एवं संयुक्त परिवार की अवधारणा पर अपनी बात रखी निर्णायक मनीष पाटिल सचिन निर्णायक थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल बाहेती ने किया। खेल प्रतियोगिता में बास्केटबॉल प्रतियोगिता आर्य समाज स्कूल में संपन्न हुई जिसमें आयुष अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा वॉलीबॉल प्रतियोगिता पुलिस ग्राउंड में संपन्न हुई जिसमें अमित जांगिड़ का विशेष सहयोग रहा। स्विमिंग प्रतियोगिता भंडारी पब्लिक स्कूल में
संपन्न हुई जहां लहरों के राजा के ग्रुप का विशेष सहयोग रहा। राजकुमार सिसोदिया ने कहा कि जेसीआई द्वारा स्विमिंग प्रतियोगिता करवाने से बच्चों में उत्साह रहता है। शुक्रवार के कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस, कराओके प्रतियोगिता, जेसीआई बिजनेस बोर्ड कार्यक्रम होंगे।
गुरुवार आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सुजाता मोरे ने किया कार्यक्रम में जिलाधीश ऋषव गुप्ता, पंधाना पूर्व विधायक राम डागोंरे, शुभम जैन, अनिल बाहेती, नागेश वालंजकर रणवीर चावला, सुनील जैन, सचिव प्रिंस जिंदल,डा मेघा प्रजापति, ज्योति वालंजकर, देव महोबिया, अंशुल सैनी हर्षदीप अग्रवाल, विकास मित्तल,सुरेंद्र सोलंकी, अनुज खंडेलवाल जेएसी अध्यक्ष हेमंत मुंदड़ा, सचिव दीपक सोलंकी,काव्यांश जोशी, संदेश थरपाल उपस्थित रहे।










