ताज़ा ख़बरें

 कलेक्टर श्री गुप्ता के नवाचार एवं मुख्यमंत्री द्वारा स्वर्ण पदक दिए जाने को लेकर प्रदेश लेखक संघ इकाई द्वारा श्री गुप्ता का किया गया सम्मान।

खास खबर

कलेक्टर श्री गुप्ता के नवाचार एवं मुख्यमंत्री द्वारा स्वर्ण पदक दिए जाने को लेकर प्रदेश लेखक संघ इकाई द्वारा श्री गुप्ता का किया गया सम्मान।

खंडवा। जिले के मुखिया होने के नाते कलेक्टर श्री गुप्ता विकास कार्य एवं शासन के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के साथ ही नवाचार के लिए भी लगातार मशहूर हो रहे हैं। उनके नेतृत्व में खंडवा में विकास के साथ ही खंडवा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिल रही है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जल संरक्षण अभियान में श्री गुप्ता एवं उनकी टीम के द्वारा किए गए सक्रिय प्रयासों से पूरे देश में खंडवा जिला प्रथम स्थान पर आया। जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता का हाल ही में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा संपूर्णता अभियान के अंतर्गत स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया । इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश लेखक संघ इकाई खंडवा द्वारा भी संपूर्णता अभियान में मध्य प्रदेश में प्रथम आने पर तथा श्री दादाजी मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निर्वहन कर एवं प्रतिवर्ष होने वाले गणेश उत्सव निर्विघ्न संपन्न होने के कारण उन्हें शॉल श्रीफल एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉक्टर जगदीशचंद्र चौरे, उपाध्यक्ष श्रीमती मंगला चौरे, सचिव देवेंद्र जैन, सुरेंद्र गीते, माधुरी श्रीवास्तव, सुनील जैन आदि उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!