
*गणेश प्रतिमा विसर्जन नगर निगम खंडवा द्वारा निर्धारित कृत्रिम कुंडों एवं एकत्रीकरण स्थलों पर ही किया जाए – माननीय महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के निर्देशन में अपील*
खण्डवा//नगर निगम खंडवा द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं गणेश उत्सव आयोजकों से यह विनम्र अपील की जाती है कि इस वर्ष गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल नगर निगम द्वारा निर्मित कृत्रिम विसर्जन कुंडों अथवा निगम द्वारा निर्धारित एकत्रीकरण स्थलों पर ही करें। यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्त्रोतों की शुद्धता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
*नगर निगम द्वारा बनाए गए कृत्रिम विसर्जन कुंड*
1. इंदौर रोड स्थित भैरव तालाब झील उद्यान
2. रामेश्वर कुंड
3. आनंद नगर स्थित शासकीय आईटीआई
*नगर निगम द्वारा निर्धारित गणेश प्रतिमा एकत्रीकरण स्थल*
1. जसवाड़ी रोड (माता चौक)
2. निगम परिसर
3. निगम जोन 01 कार्यालय
4. पंधाना रोड (पेट्रोल पम्प के पास)
इन स्थानों पर नागरिक अपनी प्रतिमाएँ सीधे सौंप सकते हैं। उपरांत नगर निगम द्वारा प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन सुनिश्चित किया जाएगा।
*नगर निगम की अपील*
• प्राचीन कुंडों एवं तालाबों में विसर्जन पूर्णतः प्रतिबंधित है।
• श्रद्धालुजन एवं आयोजन समितियाँ नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थलों का ही उपयोग करें।
*आयुक्त एवं उपआयुक्त की समीक्षा बैठक*
इसी संदर्भ में आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत एवं उपआयुक्त श्री एस. आर. सितोले के नेतृत्व में नगर निगम सभागृह में बैठक आयोजित की गई। इसमें चल समारोह एवं विसर्जन से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश*
• सुरक्षा व्यवस्था: प्रकाश विभाग को सभी विसर्जन स्थलों एवं चल समारोह मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
• सड़क व्यवस्था: जुलूस मार्ग एवं विसर्जन मार्ग पर गड्ढे भरने, छोटे-बड़े पत्थरों को हटाने एवं अवरोध रहित आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश।
• मवेशियों की रोकथाम: सड़कों से मवेशियों को हटाने हेतु संबंधित कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित।
• स्वच्छता एवं सुरक्षा: मार्ग पर चुने की लाइन डालने, कीटनाशक दवा छिड़काव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश।
• एकत्रीकरण केंद्रों की तैयारी: नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे प्रतिमा एकत्रीकरण केंद्रों पर पर्याप्त वाहन, टेंट, पूजन सामग्री आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश।
• व्यापक प्रचार-प्रसार: कृत्रिम कुंडों एवं एकत्रीकरण केंद्रों के उपयोग हेतु नागरिकों को प्रेरित करने और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार करने पर बल।
*नगर निगम खंडवा की अपील –* “पर्यावरण बचाएँ, जल को पवित्र बनाएँ, और गणेश विसर्जन करें सही स्थान पर।”











