ताज़ा ख़बरें

लावारिस शव का पुलिस ने कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार, परिजनों की तलाश रही बेनतीजा।

खास खबर

लावारिस शव का पुलिस ने कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार, परिजनों की तलाश रही बेनतीजा।

खंडवा। खंडवा रेलवे स्टेशन परिसर में 29 जुलाई को मिले एक अज्ञात पुरुष के शव का परिजनों का पता नहीं चलने पर पुलिस एवं समाजसेवियों की मौजूदगी में सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया की लगभग 40 से 45 वर्ष आयु के अज्ञात व्यक्ति का शव 29 जुलाई को रेलवे स्टेशन परिसर में मिला था। इस संबंध में जीआरपी थाना द्वारा मर्ग क्रमांक 29/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर मृतक की पहचान और परिजनों की तलाश की गई। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी और न ही उसके परिजन सामने आए। इसके बाद 1 अगस्त को राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम में मृतक का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया गया।

इस दौरान आशीष चटकेले, भूपेंद्र सिंह चौहान, सुनील जैन रियासत अली, विक्रम बोयत, रामभाऊ, प्रधान आरक्षक कमलेश सिंह एवं मां मुबारक पटेल सहित अन्य लोगों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में सहयोग कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह संबंधित जीआरपी थाना, खंडवा से संपर्क कर सूचना दे सकता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!