ताज़ा ख़बरें

जिले मे आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए निकाला गया पैदल एवं वाहन से फ्लैग मार्च

खास खबर

जिले मे आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए निकाला गया पैदल एवं वाहन से फ्लैग मार्च
खंडवा, 04 सितंबर 2025 जिले मे आगामी गणेश उत्सव पर्व, ईद मिलादुन्नबी, अनंत चतुर्दशी/ गणेश प्रतिमा विसर्जन त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय खंडवा मे पैदल एवं वाहनों से फ्लैग मार्च निकाला गया।
जिला मुख्यालय खंडवा मे फ्लैग मार्च मे जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, सीईओ जिला पंचायत खंडवा श्री नागार्जुन बी. गौड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, एसडीएम श्री बजरंग बहादुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभुनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री महेश कुमार दुबे, एसडीओपी मूँदी श्री मनोहर सिंह गवली, एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस इंदौर श्री लाल बहादुर बौद्ध, सेनानी होमगार्ड श्री आशीष कुशवाहा, जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी सहित 350 का पुलिस बल सम्मिलित हुए। कंट्रोल रूम से कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक खंडवा के नेतृत्व मे पैदल फ्लैग मार्च प्रारंभ करते हुए शहर के प्रमुख संवेदनशील मार्ग कहारवाडी, बजरंग चौक, जलेबी चौक, नगर निगम, शेर तिराहा, इमलीपुरा, बड़ा बम, तीन पुलिया, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैन्ड, कोतवाली से होते हुए वापस कंट्रोल रूम आए।
खंडवा शहर मे ईद मिलादुन्नबी त्योहार के पूर्व संध्या पर कलेक्टर खंडवा एवं पुलिस अधीक्षक खंडवा के नेतृत्व मे मध्य प्रदेश पुलिस के 21 नए 112 एफआरव्ही वाहन सहित कुल 55 वाहनों के साथ वाहन फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर कहारवाड़ी, भगत सिंह चौक, मानसिंह तिराहा, जय अम्बे चौक, शनि मंदिर, अंजनी टॉकीज, गौशाला चौराहा, नया बस स्टैन्ड, इंदौर नाका, पदमनगर, अंबेडकर तिराहा, शिवाजी चौक, एयू चौराहा, सिन्धी कालोनी, लाल चौकी, खानशाहवली से वापस होकर शिवाजी चौक, नगर निगम, घंटाघर, बॉम्बे बाजार, केवलराम रैलवे तिराहा, बस स्टैन्ड से होते हुए कंट्रोल रूम मे समाप्त हुई।
जिला खंडवा मे आगामी गणेश उत्सव पर्व, ईद मिलादुन्नबी, अनंत चतुर्दशी/गणेश प्रतिमा विसर्जन त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे जिले के असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यावही की जा रही है तथा भीड़ वाले स्थानों मे यातायात व्यवस्था को सुदृढ किया गया। ईद मिलादुन्नबी त्योहार के अवसर पर खंडवा शहर मे राजपत्रित अधिकारी सहित कुल 650 का पुलिस बल ड्यूटी पर लगाया गया है। जिसमे जिला पुलिस बल के अलावा एस ए एफ, एस टी एफ, पीटीसी इंदौर, वन रक्षक एवं कोटवार का बल शामिल रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था हेतु शहर मे जुलूस मार्ग मे फिक्स पिकेट्स, पेट्रोलिंग पार्टी, अतिरिक्त मोबाईल वाहन व्यवस्था, व्योम वाहन व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, नाका व्यवस्था एवं कांपेक्ट प्लाटून के रूप मे ड्यूटी पुलिस बल की लगाई गई है। इसके अतिरिक्त सीसीटीव्ही कैमरा एवं ड्रोन कैमरा से शहर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
आगामी गणेश उत्सव पर्व, ईद मिलादुन्नबी, अनंत चतुर्दशी/गणेश प्रतिमा विसर्जन व झांकी चल समारोह के त्योहारों के मद्देनजर जनता के बीच सुरक्षा के भाव पैदा करने के उद्देश्य से प्रशासन के द्वारा पैदल एवं वाहन से फ्लैग मार्च निकाला गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!