ताज़ा ख़बरें

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत पर खंडवा में जश्न, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

खास खबर

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत पर खंडवा में जश्न, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

गांधी भवन से घंटाघर तक गूंजे जीत के जयकारे, मिठाई बांटी, गणेश मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

खंडवा/
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक एवं बंपर जीत पर सोमवार को खंडवा में कांग्रेसजनों ने जोरदार उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया।सोमवार 3 अगस्त को जैसे ही कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हुई वैसे ही जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां ढोल-धमाकों की थाप पर जीत का जश्न मनाया गया और कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इसके बाद कांग्रेसजन केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पहुंचे, जहां एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। विजय जुलूस घंटाघर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर कांग्रेस की जीत का उत्सव मनाया। पूरे क्षेत्र में “कांग्रेस जिंदाबाद” और “लोकतंत्र की जीत” के नारों से माहौल गूंज उठा।
जश्न के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सराफा स्थित भगवान श्री गणेश मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कांग्रेस की निरंतर सफलता की कामना की। इसके बाद चौराहे पर पुनः आतिशबाजी की गई और ढोलक की थाप पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया।
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश की जनता का कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों पर भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और जनभावनाओं की जीत बताते हुए कहा कि यह विजय आगामी चुनावों के लिए भी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगी।
इस अवसर पर रियाज हुसैन,सुनील सकरगाये,प्रतिभा रघुवंशी,नूरजहाँ बी,सलीम पटेल,श्याम यादव,इमरान गौरी,विशाल जैन,दिव्यांश ओझा,इकबाल क़ुरैशी,चैनसिंह वर्मा,चंदन राजपूत,आसिम पटेल,विकास व्यास,अजीज,यशवंत सिलावट,संदीप सोनी,असलम गौरी,शब्बीर कादरी,रशीद बाठिया, शारद हरणे , रणधीर कैथवास,गुरप्रीत सिंघ,नितिन यादव,असलम,अयान,वीरेंद्र गौतम,मुन्नू बाउजी,अय्यूब लाला, वकील नीलकंठ,शेलेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!