ताज़ा ख़बरें

*श्री पूज्य सिंधी पंचायत ने नगर आगमन पर शहजादे साईं ओमीराम और सतगुरु साईं लालदास का अभिनंदन किया*

खास खबर

*श्री पूज्य सिंधी पंचायत ने नगर आगमन पर शहजादे साईं ओमीराम और सतगुरु साईं लालदास का अभिनंदन किया*

खंडवा।सिंधी समाज के पूज्य चालीहा साहब के महापर्व के तहत विभिन्न संतों महात्माओं का नगर आगमन जारी है।श्री पूज्य सिंधी पंचायत प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि श्री झूलेलाल मंदिर में उल्हासनगर के शहजादे साईं ओमीराम साहेब और चकरभाटा के सतगुरु साईं लालदास साहेब खंडवा पधारे और प्रवचनों और भगवान श्री झूलेलाल जी की कथाओं के साथ धार्मिक प्रस्तुति दी।सिंधी कॉलोनी खंडवा स्थित मंदिर में समाज के पदाधिकारियों और सहयोगी सदस्यों ने परम्परानुसार संतों का समाज की ओर से स्वागत,सत्कार, अभिनंदन किया।इस अवसर पर श्री पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन दीवान ने कहा कि खंडवा को संतों की नगरी माना जाता है, और चालीहा साहब के पवित्र दिनों के दरम्यान संतों का आगमन समाज के लिए सौभाग्य की बात है।श्री पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से मोहन दीवान,उपाध्यक्ष राजेश परचानी,सचिव श्याम हेमवानी,कोषाध्यक्ष मनोहरलाल संतवानी,सह सचिव किशोर लालवानी,विशेष सहयोगी सदस्य किशनचंद कोटवानी,लालचंद चंदवानी,संजय सभनानी और प्रवक्ता कमल नागपाल आदि ने शाल,माला और श्रीफल से संतों का स्वागत, सम्मान,अभिनंदन किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!