ताज़ा ख़बरें

6 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

खास खबर

6 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

खण्डवा//रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिस मेले का आयोजन गुरुवार 6 अगस्त को होगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि यह रोजगार मेला शासकीय आई.टी.आई खण्डवा मे प्रातः 11 से 3 बजे तक लगेगा, जिसमे प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगभग 200 बेरोजगार युवक युवतियो की निजी क्षेत्र में तकनीकी एव गैर तकनीकी पदों पर भर्ती की जावेगी। इस रोजगार मेले में 5 वी, 8वी, 10 वी, 12वी, आईटीआई, डिप्लोमा के सभी ट्रेड, स्नातक एवं स्नाकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण युवा शामिल हो सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलौटे ने बताया कि इसके लिए आवेदक की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रोजगार मेले में चयनित युवाओं को 8000/- से 20000/- रुपये तक वेतन दिया जावेगा। अन्य सुविधाए कम्पनियों के नियमानुसार रहेगी। इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेजों की फोटो कॉपी, पास पोर्ट साइज के 4 फोटो, आधार कार्ड और रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदक को कोई यात्रा व्यय देय नही होगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!