ताज़ा ख़बरें

स.शि.म.कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में लगा 56 भोग प्रसादी                                                                                             

खास खबर

स.शि.म.कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में गणेश जी की प्रतिमा को 56 भोग का प्रसाद लगाया।                                                    डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के अवसर पर आचार्य दीदी का शाला भारती के पदाधिकारियों ने किया सम्मान

खण्डवा//सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में दस दिवसीय गणेश उत्सव के चलते गुरुवार को विद्यालय के भैया बहिनों के द्वारा प्रथम पूज्यनीय भगवान गणेश जी की प्रतिमा को 56 भोग की प्रसादी का भोग लगाया गया जिसमें बड़े ही उत्साह के साथ गणेश जी की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।इसके बाद विद्यालय में भैया बहिनों के द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के आचार्य दीदियों का सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा महाविद्यालय के प्रोफेसर श्री उमेश अग्रवाल थे।इस कार्यक्रम में भैया बहिनों ने अपने उद्बोधन में शिक्षक के महत्व को विस्तार से बताया।साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे श्री उमेश अग्रवाल जी ने अपने आतिथ्य उदबोधन में भैया बहिनों से अपने लक्ष्य के निर्धारण पर जोर दिया,मोबाइल का कम उपयोग करने पर प्रकाश डाला और निरंतर प्रयास कर अनुशासन की बात कही।साथ ही सफलता के लिये आई क्यू व इ क्यू के विषय मे बताया।कार्यक्रम में शाला भारती के पदाधिकारियों के द्वारा आचार्य दीदियों का सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री राधेश्याम जी चौहान,श्री अरुण जी गायकवाड़ सहित भैया बहिन व आचार्य दीदी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!