ताज़ा ख़बरें

खंडवा जेसीआई का वाह क्या झांकी है स्थाई झांकीयों के पुरस्कार के लिए जेसीआई आई क्लब के द्वारा निरीक्षण।

सुंदर झांकी बनाने वालों को 9 सितंबर को गौरीकुंज सभागृह में किया जाएगा सम्मानित।

खंडवा जेसीआई का वाह क्या झांकी है
स्थाई झांकीयों के पुरस्कार के लिए जेसीआई आई क्लब के द्वारा निरीक्षण।

सुंदर झांकी बनाने वालों को 9 सितंबर को गौरीकुंज सभागृह में किया जाएगा सम्मानित।

खंडवा। 26 वर्षों से लगातार खंडवा जेसीआई वाह क्या झांकी है खंडवा शहर में स्थाई झांकीयों को प्रोत्साहन देने के लिए पुरस्कृत करता आ रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस वर्ष भी खंडवा जेसीआई का निर्णायक मंडल शहर में माली कुआं ,बड़ा बम, सेठी नगर, सिंधी कॉलोनी, आनंद नगर,
पडा़वा, ज्वाला देवी, पदम नगर, गौशाला ,कुंडलेश्वर वार्ड, शनि मंदिर, अनाज मंडी,बजरंग चौक, सराफा रामगंज, बुधवारा,बस स्टैंड, इंदिरा चौक, पंजाब कॉलोनी, एनवीडीए कॉलोनी,
सहित शहर के विभिन्न पंडालों में जाकर वहां के लोगों को शानदार झांकीयों के लिए बधाई दी। इन सभी झांकी बनाने वालों को 9 सितंबर को गौरीकुंज सभाग्रह में जेसी सप्ताह में सम्मानित किया जाएगा अध्यक्ष सुजाता मोरे ने कहां की लोग 10 दिन तक दर्शनों का लाभ ले और शहर में एक धार्मिक माहौल बना रहे इसलिए जेसीआई खंडवा ने यह पहल की है खंडवा जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती ने कहा कि पहले दो चार जगह झांकियां बनती थी अब पूरे शहर में बन रही है और शहर में बहुत अच्छा वातावरण है खंडवा जेसीआई इसके लिए बधाई का पात्र है।इस अवसर पर सुजाता मोरे,नागेश वालंजकर , देव महोबिया, हर्षदीप अग्रवाल, डॉ मेघा प्रजापति, सचिव प्रिंस जिंदल, जेएसी अध्यक्ष हेमंत मुंदड़ा, सचिव दीपक सोलंकी, विकास मित्तल, ज्योति वालंजकर,अनुज खंडेलवाल, रुद्राक्ष चौहान, कुशाग्र चटकले, सावन पालीवाल शिवम अग्रवाल ,प्रेरित जैन ,अवनी चटकले , मनन सोनी सहित पूरी टीम ने शहर में भ्रमण किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!