
खण्डवा//
विद्या भारती मालवा प्रांत के मार्गदर्शन में दिनांक 17 व 18 अगस्त तक चलने वाली दो दिवसीय 36वी फ्रीस्टाइल कुश्ती/कराते व ताइक्वांडो की प्रांतीय प्रतियोगिता मुखर्जी नगर देवास में आयोजित हो रही है जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय के बाल वर्ग,किशोर वर्ग व तरुण वर्ग के भैया बहिनों ने हिस्सा लिया था।आपको बता दे कि इस 36 वी फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरे प्रान्त से आये छात्र पहलवानो को सरस्वती शिशु मंदिर कल्याणगंज के छात्र पहलवानो ने दांव पेंच दिखाकर विरोधी टीम को चारों कोने चित्त करते हुए 7 गोल्ड,3 सिल्वर व 1 ब्रांच मेडल अपने नाम करते हुए अपना व विद्यालय का गौरव बढ़ाया इस फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री जगदीश पटेल ने निभाई और विद्यालय के खेल शिक्षक नर्मदा प्रसाद चौहान संरक्षक आचार्य थे।भैया बहिनों की इस उपलब्धि पर खण्डवा विभाग समन्वयक श्री सत्यनारायण जी लववंशी सहित विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी अग्रवाल,व्यवस्थापक श्री रविन्द्र जी बंसल,कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे,संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले, राधेश्याम जी चौहान,श्री अरुण जी गायकवाड़ सहित विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।










