संयुक्त कलेक्टर श्री खतेड़िया होंगे हरसूद के नए एसडीएम
—
खण्डवा//राज्य शासन द्वारा श्री पुरुषोत्तम कुमार को अपर कलेक्टर जिला हरदा के पद पर पदस्थ किए जाने के फलस्वरूप उन्हे खंडवा से हरदा के लिए भारमुक्त कर दिया गया है। श्री पुरुषोत्तम कुमार के स्थान पर अब संयुक्त कलेक्टर श्री आर सी खतेड़िया हरसूद के नए एसडीएम होंगे।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश अनुसार कलेक्ट्रेट में अभी तक जिन शाखाओं के प्रभारी अधिकारी श्री खतेड़िया थे, अब उन शाखाओं का प्रभार, डिप्टी कलेक्टर श्री दिनेश सावले को सौंपा गया है।
2,501 Less than a minute












