
पिछले 24 घंटों में खंडवा 4, हरसूद में 7, पुनासा में 8 और खालवा में 11 मिमी हुई वर्षा
—
खण्डवा//पिछले 24 घंटे में खंडवा जिले में 6.6 मिली मीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे मे खंडवा तहसील में 4, मिलीमीटर, पंधाना में 3, मिलीमीटर, पुनासा में 8 मिलीमीटर, हरसूद में 7 तथा खालवा तहसील में 11 वर्षा दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 17 अगस्त तक जिले में 583.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 367.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 478 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 355 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 268 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 340 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 393 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि खंडवा जिले की औसत वर्षा 808 मि.मी. है।