ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र द्वारा ग्राम चटुवा में हर घर तिरंगा यात्रा नशा मुक्ति स्वच्छता शपथ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न डिंडोरी 13 अगस्त 2025

शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र द्वारा ग्राम चटुवा में हर घर तिरंगा यात्रा नशा मुक्ति स्वच्छता शपथ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न डिंडोरी 13 अगस्त 2025

शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र द्वारा ग्राम चटुवा में “हर घर तिरंगा” यात्रा, नशा मुक्ति-स्वच्छता शपथ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
डिंडोरी, 13 अगस्त 2025

दिव्या ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जनशक्तिकरण विभाग के सहयोग से संचालित शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में ग्राम चटुवा में आज “

घर तिरंगा” यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा के समापन के बाद, माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के आह्वान पर, नशा मुक्ति की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बृहद नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र का प्रचार-प्रसार किया गया। इसमें केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ, स्वच्छ जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे से पीड़ित व्यक्तियों को उपचार हेतु केंद्र भेजने का आह्वान किया गया। ग्रामीणों ने नशा त्यागकर स्वच्छ, स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया।

इसके साथ ही, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत ग्राम पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र के सदस्य देवराज कछवाहा, रितु सेन, बच्चूनाथ चौहान, अजय ठाकुर, संदीप बिंझिया, जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक गणेश राजपूत, नवांकुर संस्था से अरुण चंदेल, मेंटर रघुनाथ चंदेल, पंचायत प्रतिनिधि एवं सरपंच रामनरेश धुरैया, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के विद्यार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इसके अलावा, संदीपनी मॉडल स्कूल, धनुवासागर में भी “हर घर तिरंगा” यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश देने वाला यह आयोजन ग्रामीणों के लिए प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण स्रोत बना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!