श्री ममलेश्वर प्रबंधन समिति की बैठक 28 जुलाई को होगी
—
खण्डवा//ओकारेश्वर में स्थित ममलेश्वर मंदिर की नवगठित प्रबंधन समिति की पहली बैठक 28 जुलाई को प्रातः 11 बजे होगी। एसडीएम पुनासा एवं ममलेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य सचिव श्री शिवम प्रजापति ने बताया कि यह बैठक एकात्मक धाम परियोजना कार्यालय ओंकारेश्वर में आयोजित की गई है। इस बैठक में ममलेश्वर मंदिर में पूजा के समय एवं परम्पराओं पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही मंदिर परिसर में सी.सी.टी.वी. के संचालन, मंदिर में दर्शनार्थियों की व्यवस्था, प्रोटोकॉल व्यवस्था, मंदिर में नियुक्त कर्मचारियो के मानदेय, मंदिर में विकास कार्य करवाने की प्रकिया के संबंध में चर्चा की जाएगी।
2,509 Less than a minute








