जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जुआ एक्ट के प्रकरण मे 10 आरोपियों व सट्टा एक्ट के प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
15 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
यातायात नियमो के उल्लंघन पर 26 वाहन चालकों के विरुद्ध हुई कार्यवाही
खंडवा, 26 जुलाई 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 25.07.25 को कुल 07 गिरफ़्तारी वारंट, 03 स्थाई वारंट, 16 जमानती वारंट, 34 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 25.07.25 को थाना कोतवाली के आरोपी भीमसिंह पिता प्रहलाद फूलमाली उम्र 40 साल निवासी गणेश मंदिर के पास भगत सिंह चौक खंडवा को श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला खंडवा द्वारा जारी अधिसूचना आदेश का उल्लंघन करने एवं आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित लगभग 300 किलोग्राम मागुर मछली एवं लगभग 160 किलोग्राम लोकल माइनर तिलापिया मछली जप्त की गई। लोकल माइनर तिलापिया मछली कीमती 3360 रूपये की जप्त की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 5 फिशरिज एक्ट व 223 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 25.07.25 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पिपलोद के आरोपी दीपक पिता श्राीराम तिकोले जाति कुन्बी उम्र 36 साल निवासी सिंगोट के कब्जे से 18 क्वार्टर देसी प्लेन मदिरा के 180 एम एल के कुल कीमती 1260/-रूपये की जप्त की गई। थाना मांधाता के आरोपिया ममताबाई पति जगन करोले उम्र 38 साल नि इनपुन पुनर्वास के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब कुल 08 लीटर कीमती करीबन 800 /-रुपये की जप्त की गई। आरोपिया अनिताबाई पति स्व रामचरण जाति भील उम्र 40 साल नि इनपुन पुनर्वास के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब कुल 08 लीटर कीमती करीबन 800 /-रुपये की जप्त की गई। थाना किल्लौद के आरोपी जीतेनद्र पिता प्रेमनारयण मीणा निवासी ग्राम किल्लौद के कब्जे से 15 लीटर हाथ भटटी कच्ची महुआ शराब कीमती 2250/- रूपये के जप्त किये गये। उपरोक्त सभी आरोपियो के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 25.07.25 को थाना पंधाना के आरोपीयो 1.सुभाष पिता गंगाराम असलकर जाति भील उम्र 33 साल, 2. पवन पिता गोविंद असलकर जाति भील उम्र 34 साल, 3. राम चन्द्र पिता सुपडू दांगोडे जाति भील उम्र 35 साल, 4. दीपक पिता देवराम जाति भील उम्र 29 साल सभी निवासी जामठी को जुआ खेलते हुए पकडा जिनके कब्जे से 52 तास के पत्ते एवं 410 रूपये विधिवत पंचानो के समक्ष जप्त किये गये। थाना छैगावमाखन के आरोपीयो 1.लखन पिता मिठाराम तंवर निवासी ग्राम टाकली मोरी छैगावमाखन, 2.जावेद पिता रमजान जाति मुसलमान निवासी ग्राम दोंदवाडा थाना छैगावमाखन, 3.मुकेश पिता गणेश भील निवासी ग्राम छैगावमाखन द्वारा ताश पत्तो पर रूपयो पैसो का दाव लगाकर जुआ खेलना पाया गया। आरोपीयो 1.धर्मेन्द्र पिता सुरेश कहार, 2.अनिल पिता रामदास तंवर, 3.कृष्णा पिता गोपीचन्द तंवर तीनो निवासी निवासी ग्राम टाकली मोरी थाना छैगावमाखन द्वारा ताश पत्तो पर रूपयो पैसो का दाव लगाकर जुआ खेलना पाया गया। उपरोक्त सभी आरोपियो के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 25.07.25 को थाना पंधाना के आरोपी लतीफ पिता नजीर जाति मुसलमान उम्र 62 साल निवासी इंदौर नाका खंडवा के कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची,बाल पेन व 590 रूपये नगदी विधिवत पंचानो के समक्ष जप्त किये गये। थाना नर्मदानगर के आरोपी करन पिता नरसिंह जाति बंजारा उम्र 62 साल निवासी ग्राम दौलतपुरा के कब्जे से 4 सट्टा अंक पर्ची एवं 01 लीड पेन व 1000/-रु नगदी जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियो के विरुद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 25.07.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 26 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 9400/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 25.07.25 को कुल 15 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 08 प्रकरणों मे 10 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 05 प्रकरण मे 05 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 12 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,508 3 minutes read










