फरार आरोपी मुकेश की गिरफ्तारी के लिए 02 हजार रुपये का ईनाम घोषित
📝खरगोन 14 जुलाई 2025। ग्राम ठनगांव के पास 28 मई 2025 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जबकि दूसरा आरोपी थाना ऊन के तिरी निवासी मुकेश पिता विश्राम मोरे फरार हो गया था। पुलिस द्वारा मौके से 63 बल्क लीटर अवैध शराब (कीमत लगभग 32,000 रुपये) जब्त की गई। मामले में थाना ऊन पर अपराध क्रमांक 132/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने पुलिस रेग्युलेशन के प्रावधानों के तहत फरार आरोपी मुकेश मोरे की गिरफ्तारी के लिए 02 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने उद्घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करेगा या उसकी सही सूचना देगा, उसे इनाम दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा।