उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

मुज़फ़्फ़रनगर में रहस्यमय हालात में मिला हिस्ट्रीशीटर चौकीदार का शव, परिजन बोले- हत्या है

मुज़फ़्फ़रनगर में रहस्यमय हालात में मिला हिस्ट्रीशीटर चौकीदार का शव, परिजन बोले- हत्या है

मुजफ्फरनगर। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुकनपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाग में काम करने वाले हिस्ट्रीशीटर चौकीदार गोपाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी की होजी में पड़ा मिला। मृतक दिन में बिजली का काम करता था और रात में बाग की सिंचाई, गुड़ाई व रखवाली करता था। बीती रात वह धान के खेत में पानी चलाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन सुबह उसका शव सिर के बल पानी की होजी में पड़ा मिला।स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों को संदेह है कि गोपाल की हत्या की गई है। शव पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को पानी में फेंका गया। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अमरकांत ने बताया कि शव रात 10 से 11 बजे के बीच पानी में पड़ा रहा, जिससे मृतक का शरीर अकड़ गया था।गोपाल के पुत्र अरविंद ने भी घटना को साजिश करार देते हुए पुलिस से गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पिता लगभग 20 वर्षों से उसी बाग में काम कर रहे थे और उन्हें कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी, फिर भी यह घटना सामान्य नहीं है।नगर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मृतक गोपाल नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था और शराब पीने का आदी था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लिहाजा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना पुलिस ने घटनास्थल की गहनता से जांच की और बिसरा सुरक्षित रख लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा, जिससे मृत्यु के कारण की पुष्टि की जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!