अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

सहसबान- कुंड में मिले युवक के शव के मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सहसबान- कुंड में मिले युवक के शव के मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

 

कुंड में मिले युवक के शव के मामले में पत्नी, ससुर, साढ़ू व अज्ञात समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

 

सहसबान- बुधवार को सरसोता का कुंड में मिले युवक के शव के मामले में मृतक के पिता की ओर से उसकी पत्नी, ससुर, साढ़ू, और अज्ञात समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या करने की आशंका जताते हुए प्राथमिक दर्ज कराई गई है।

बता दें।

कोतवाली क्षेत्र के सरसोता कुंड में बुधवार सुबह सात बजे के लगभग एक युवक का शव पानी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुंड से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 21 वर्षीय जितेंद्र पुत्र लीलाधर निवासी गांव कोठा, थाना उधैती के रूप में हुई है।

 

बताया जाता है,कि सरसोता कुंड में करीब दस फुट पानी भरा हुआ था। स्थानीय लोगों ने सुबह पानी में शव उतराता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

परिजनों के अनुसार जितेंद्र अपने पिता लीलाधर की पांच संतानों में सबसे बड़ा था। परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं। जितेंद्र शादीशुदा था तथा उसका एक दो वर्ष का पुत्र भी है। बताया गया है कि पारिवारिक विवाद के चलते वह पिछले दो-तीन दिनों से अपनी ससुराल ग्राम जललूपुर थाना जरीफनगर आया हुआ था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!