बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण 3, 4, 7 एवं 8 जुलाई को
खंडवा 27 जून, 2025 – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य से बूथ लेवल अधिकारियों का क्षमता संवर्धन सम्बंधी प्रशिक्षण 3,4,7 एवं 8 जुलाई को होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1066 बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के कुल 6 स्थान निर्धारित किये गये हैं।
शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, खंडवा में सुबह 10ः30 से शाम 5ः30 बजे तक प्रशि़क्षण दिया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में अखिलेश बरोले वरिष्ठ व्याख्याता तथा श्री सतीश श्रीवास्तव व्याख्याता को नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट, खंडवा में सुबह 10ः30 से शाम 5ः30 बजे तक प्रशि़क्षण दिया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में रचना वैद्य वरिष्ठ व्याख्याता तथा डॉ. नीरज दीक्षित व्याख्याता को नियुक्त किया गया है। माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय कन्या महाविद्यालय, खंडवा में सुबह 10ः30 से शाम 5ः30 बजे तक प्रशि़क्षण दिया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. प्रकाश पगारे सहायक प्राध्यापक तथा अर्चना मुजमेर को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह पीएम एक्सीलेंस श्री नीलकंठेश्वर कॉलेज, खंडवा में सुबह 10ः30 से शाम 5ः30 बजे तक प्रशि़क्षण दिया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में हेमेन्द्र बिरला सहायक प्राध्यापक तथा परविंदर कौर खनूजा सहायक प्राध्यापक को नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत कार्यालय, खंडवा में सुबह 10ः30 से शाम 5ः30 बजे तक प्रशि़क्षण दिया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में पंछीराम वर्मा सहायक प्राध्यापक तथा डॉ. सोनू सेन सहायक प्राध्यापक को नियुक्त किया गया है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, खंडवा में 8 जुलाई को सुबह 10ः30 से शाम 5ः30 बजे तक प्रशि़क्षण दिया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में रमेशचन्द्र बघीले व्याख्याता तथा कमल बखतियापुरी व्याख्याता को नियुक्त किया गया है।
0 1 minute read










