
*किशोर प्रेरणा मंच का राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” का क्वार्टरफाइनल सम्पन्न*

खण्डवा। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की “वॉइस ऑफ खण्डवा” गायन प्रतियोगिता का तीनो ग्रुप्स का क्वार्टरफाइनल राउंड गुरुवार को किशोर कुमार सभागृह में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन बैंक ऑफ इंडिया, जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम के सहयोग से किया जा रहा है।
मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि प्रतियोगिता 22 व 23 जुलाई को हुए ऑडिशन में से क्वार्टरफाइनल राउंड के चयनित प्रतिभागियों ने किशोर कुमार एवं अन्य सुप्रसिद्ध गायकों के गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर निर्णायकों एवं उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा, आशीष चटकेले एवं सुनील सकरगाये कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रवक्ता सुनील जैन अतुल अत्रिवाल एवं हरदीप सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित क्वार्टरफाइनल राउंड का शुभारंभ किशोर कुमार एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच के प्रवक्ता सुनील जेन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायन्स क्लब खण्डवा के पूर्व अध्यक्ष व मंच के संरक्षक प्रमोदपुरी, भाजपा के वरिष्ठ त्रिलोक पटेल ,ओंकारेश्वर गुरुकुल की साक्षी दीदी, डॉक्टर प्रशांत डोंगरे, रोटरी क्लब अध्यक्ष गोविंद शर्मा, संजय ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के निर्णायक निशा तिवारी, सत्येंद्र सोहनी,जितेंद भंवरकर व विनय शुक्ला ने निष्पक्ष मूल्यांकन के साथ प्रतिभागियों का मार्गदर्शन भी किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सी ग्रुप के 8 प्रतियोगी सेमी फाइनल में चयनित किये गए।आयान श्रीवास्तव शिवरिया मूँदी ने जिसका आज जन्मदिन भी है, जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं गीत की प्रस्तुति देकर सर्वाधिक 137 अंक प्राप्त किये। प्रतिभागियो को अतिथि के रूप में पधारे जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष नागेश वलेंजकर के हाथों सेमी फाइनल के प्रवेश पत्र प्रदान किए गए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
सी ग्रुप का कटऑफ 121 अंक रहा। बी ग्रुप में 9 प्रतियोगी का चयन किया गया।संस्कृति धुगे को सर्वाधिक 138 अंक मिले।कट ऑफ 124 रहा।
टेबुलेशन टीम में अविनाश शुक्ला, मनोज शाह ,पवन दीक्षित व सुरेन्द्रसिंह सोलंकी ने व रजिस्ट्रेशन का कार्य आमीन खान, शरद खंडेलवाल,सुनील जैन अनुराग राठौर,गोविंद शर्मा ने महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मंगलेश तोमर ने किया।
इस अवसर पर मंच के सदस्यों के साथ ही लायन्स क्लब खण्डवा, लायन्स क्लब खण्डवा आनंद, रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़, जेसीआई एवं विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी, जबकि सचिव नारायण बाहेती ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
मंच के प्रवक्ता सुनील जैन एवं सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि 31 जुलाई को किशोर कुमार सभागृह में सेमी फाइनल होगा।








