जिला शिक्षा अधिकारी ने गूगल मीट और वीसी के माध्यम से ली बीईओ, बीआरसी एवं संकुल प्रचार्यों की बैठक
📝🎯खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस के कानूडे ने 08 मई को गूगल मीट एवं वीसी के माध्यम से जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों एवं संकुल प्राचार्य की बैठक लेकर शिक्षा संबंधी कार्यों, गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तर से छात्रवृत्ति के फेल खातों को अपडेट करने, छात्रवृत्ति स्वीकृत करने, इको क्लब अंतर्गत प्रत्येक स्कूल का रजिस्ट्रेशन करने, यू डाइस पोर्टल पर गेस्ट टीचर की एंट्री करने व गेस्ट टीचर का सत्यापन करने, शिक्षकों की पेंडिंग बिल्स व क्लेम का भुगतान समय सीमा में करने, पेंशन प्रकरणों का निराकरण करने एवं समय पर वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए । इस दौरान अतिशेष शिक्षकों की जानकारी तत्काल भेजने, शौचालय विहीन शालाओं की जानकारी भेजने एवं जीर्ण शीर्ण स्कूल भवन, टॉयलेट रूम जिन्हें ध्वस्त करना है की सूची तत्काल भेजने के निर्देश दिये गये। एमपी टॉस छात्रवृत्ति स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बहुत से प्राचार्य गूगल मीट में अनुपस्थित थे उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं । जो प्राचार्य वीसी में भी अनुपस्थित थे उनका परीक्षण कर वेतन काटने के निर्देश दिए गए और 3 दिन में सभी पेंडिंग कार्य कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए है ।
बैठक में स्थापना प्रभारियों एवं लेखापालों को कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण, एरियर, वेतन पारित करवाने, अर्जित अवकाश का नियमानुसार भुगतान करने,वेतन वृद्धि लगाने, गेस्ट टीचर्स की यू-डाईस पोर्टल पर एंट्री करने व सत्यापन करने, क्रमोन्नति के प्रस्ताव भेजने, अतिशेष शिक्षकों की जानकारी एवं रिक्त पदों की पूर्ति के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।
सिवनी – थाना छपारा में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक 27 मई को हुई संपन्न
4 days ago
पलारी तिराहा चेक पोस्ट का एसपी सिवनी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
5 days ago
छपारा – अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का सम्मान
6 days ago
सिवनी – बसों की सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई 41 बसों पर 22 हजार रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी
1 week ago
*जबलपुर स्टैंड पर बसों का कब्जा, अस्पताल के सामने लगा जाम बना मरीजों के लिए आफत।*
1 week ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में विशेष जिला प्रकोष्ठ का गठन
1 week ago
छपारा के संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिनेश बरमैया लापता, परिवार परेशान — तलाश जारी
1 week ago
आदर्श महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, विद्यार्थियों को दी जा रही 23 सुविधाओं की जानकारी दी
1 week ago
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
1 week ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।