छपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा – अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का सम्मान


छपारा। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय, छपारा के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के छात्रा पारुल ठाकरे, छात्र बेनीशंकर चंद्रवंशी एवं छात्रा मोना नागेश्वर ने मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम एवं राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और छपारा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
यह सम्मान समारोह 22 मई को भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, नेहरू नगर भोपाल में आयोजित किया गया, जिसमें जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य एम.के. रहमतकर एवं मार्गदर्शक शिक्षक एस.पी पंचेश्वर एवं अन्य समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!